Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रयागराज में निकाला मार्च, फूंका पुतला

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा पर आक्रोश व्यक्त किया। सिविल लाइंस सुभाष चौराहे पर बांग्लादेश की सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी की गई। केंद्र सरकार से पड़ोसी देश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग की।
अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने सिविल लाइंस सुभाष चौराहे पर बांग्लादेश की सरकार का पुतला दहन किया। मोर्चा के काशी प्रांत के उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि पड़ोसी देश में हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है। यह सहन नहीं किया जा सकता है। केंद्र सरकार को कूटनीतिक तरीके से बांग्लादेश को जवाब देना चाहिए। इस मौके पर पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की गई। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा नवाब खान, मनु चावला सैयद उस्मान हुसैन, राशिद राइन, इरफान, बिलाल अहमद, फैजान अहमद, अस्मत कमल, मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद मुजीब, शमसुल कमर, मुस्तफा टंकी, अदनान अहमद, परमजीत बग्गा, जसविंदर सिंह, जसवीर सिंह, कमल सिंह, इमरान सिद्दीकी पप्पू, शहर नकवी एजाजुद्दीन, कुलदीप सिंह, खालसा गुड्डू अटाला, एकलाख हुसैन, बबलू, सरताज जीशान अहमद, राफातुल्लाह, मंजू खान, असद, बबली, जावेद आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad