Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

गुरुकुल डिजिटल लाइब्रेरी में किया गया प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। बुधवार गुरुकुल डिजिटल लाइब्रेरी में प्रतिभा सम्मान समारोह 2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एग्जामपुर के संस्थापक विवेक सर एवं कैडेट प्वाइंट डिफेंस अकादमी के डायरेक्टर जितेंद्र सर रहे। विशिष्ट अतिथियों में अधिवक्ता अरविंद सिंह, आयुष प्रताप सिंह एवं बघेल ग्रुप के कंपनी के डायरेक्टर अखिलेश सिंह रहे। कार्यक्रम में प्रतियोगी छात्रों के चहेते विवेक सर द्वारा आने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा के लिए छात्रों को प्रोत्साहित एवं मार्गदर्शित किया गया। विवेक सर ने बताया कि टाइम मैनेजमेंट परीक्षा को पास करने के लिए एक बहुत बड़ी भूमिका निभाता है।

SV News

विवेक ने बताया कि जीवन में एक लक्ष्य का होना बहुत जरूरी है। जितिन सर ने बताया किस प्रकार कैडेट प्वाइंट डिफेंस एकेडमी लगातार प्रतिवर्ष हजारों सिलेक्शन भारतीय सेना में दे रही है, और आने वाले समय में देती रहेगी। गुरुकुल डिजिटल लाइब्रेरी द्वारा आयोजित मॉक टेस्ट के तीन मुख्य विजेताओं को विवेक सर एवं जितेंद्र सर द्वारा सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार अमितेश पाल पर द्वितीय पुरस्कार सुभाष पांडे एवं तीसरा पुरस्कार पुष्पा मौर्या एवं चौथा पुरस्कार अंकित पाल ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संयोजन अमन शुक्ला द्वारा एवं संचालन वातेद्र सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अभिनव शर्मा, दीपक केसरवानी, प्रमोद निषाद, अखिलेश सरोज, मानसिंह व अन्य सम्मानित जनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के आयोजक गुरुकुल डिजिटल लाइब्रेरी के डायरेक्टर निखिल गुप्ता रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad