Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

करछना के बीडीओ चंदन बने पीडीएस के अध्यक्ष, कोरांव के बीडीओ मनोज महामंत्री मनोनीत

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। विकास भवन के सभागार में प्रादेशिक सेवा संगठन उत्तर प्रदेश के जनपद इकाई प्रयागराज की बैठक हुई, जिसमें संगठन का नए सिरे से पुनर्गठन किया गया। सर्वप्रथम संरक्षक मंडल के अध्यक्षता में संगठन गठन के लिए निर्देश दिए गए, जिसमे सर्व सम्मत से निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया।
इसमें अध्यक्ष पद पर करछना के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) चंदन देव पांडेय को अध्यक्ष, कोरांव के बीडीओ मनोज कुमार को महामंत्री, बहरिया के बीडीओ देव कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कौड़िहार के बीडीओ दिनेश सिंह उपाध्यक्ष, धनुपुर के बीडीओ धीरेंद्र यादव को कोषाध्यक्ष, सैदाबाद की खंड विकास अधिकारी बबिता गुप्ता को मीडिया प्रभारी और फूलपुर के बीडीओ एचपी वर्मा को ऑडिटर मनोनीत किया गया। सभी पीडीएस सदस्यों ने नए कार्यकारणी को बधाई दी।
साथ ही नए पदाधिकारियों को संरक्षक मंडल के उपस्थिति में शपथ दिलाई गई. संरक्षक मंडल में डीडीओ भोलानाथ कनौजिया, पीडी अशोक कुमार मौर्य, उपायुक्त गुलाब चंद्र और राजीव कुमार मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने संरक्षक मंडल का पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया। संगठन के अध्यक्ष ने सभी सम्मानित सदस्यों का नए दायित्व सौपे जाने के लिए धन्यवाद देते हुए सभी को ये विश्वास दिलाया कि संगठन हित में हर संभव प्रयास निरंतर किया जाएगा तथा संगठन के सम्मान का सफाई ध्यान रखा जाएगा। पीडीएस संगठन ने सदैव सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतरने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। महामंत्री मनोज सिंह ने सभी सदस्यों एवं संरक्षक मंडल के प्रति आभार जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad