Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

महिला मोर्चा ने निकाली मौन कैंडिल मार्च


sv news


कोलकाता में लेडी डॉक्टर के साथ हुई घटना से आक्रोश, मुंह पर पट्‌टी बांध किया विरोध

प्रयागराज (राजेश सिंह)। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दर्दनाक घटना से देश भर के डॉक्टर सड़कों पर उतर गए हैं। अब भाजपा महिला मोर्चा भी डॉक्टरों के समर्थन में उतर गई है। शुक्रवार को नैनी में महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ. कीर्तिका अग्रवाल की अगुवाई में मौन कैंडिल यात्रा निकाली गई। सरगम चौराहे से निकली यह यात्रा भीमराम अंबेडकर की प्रतिमा स्थल तक गई। इसमें सभी महिलाएं अपने मुंह पर काली पट्‌टी बांधकर और हाथों में कैंडिल लेकर चल रही थीं। यहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए।

मुख्य अतिथि के रूम में मौजूद प्रदेश महामंत्री डॉ. कीर्तिका ने कहा कि “लेडी डॉक्टर के साथ बहुत ही घिनौनी हरकत हुई है। हम सब महिलाएं इसका विरोध करते हैं। महिला की कोई जाति नहीं होती है, एक महिला का अपना एक सम्मान होता है। इस घटना से पूरे देश की महिलाओं में आक्रोश है। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानति जी के नेतृत्व में पूरे देश में हम लोग मौन कैंडिल मार्च निकाल कर पीड़ित परिवार के साथ न्याय करने की मांग भी करते हैं।”

इस मौके पर जिला अध्यक्ष सविता मिश्रा जिला उपाध्यक्ष कल्पना तिवारी जिला उपाध्यक्ष शोभा द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष शालिनी श्रीवास्तव ,आस्था पांडे ,सुमन गौतम, मंडल अध्यक्षमिथिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारीआरती सिंह जिला मंत्री शर्मिला सिंह,  विभा सिंह, आदि उपस्थित रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad