Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

भाजपा के मूल निष्ठाओं व सिध्दांतों को स्वीकार करने वाले व्यक्ति सदस्यता ग्रहण कर सकते हैंः सुशील कुमार त्रिपाठी

sv news

यमुनापार जिले की कार्यशाला सम्पन्न, जिला प्रभारी व जिलाध्यक्ष ने दिया प्रशिक्षण

प्रयागराज (राजेश सिंह)। भारतीय जनता पार्टी के दो संकल्प ,तीन मूल दर्शन और मूल निष्ठाओं व सिध्दांतों को स्वीकार करने वाले भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। संगठन की सदस्यता विचारधारा की प्रक्रिया है। इसलिए हम सभी डिजिटल माध्यम से सदस्यता ग्रहण कर पुनः सर्वस्पर्शी-सर्वव्यापी-सर्वग्राही संगठन बनाने के लक्ष्य को हासिल कर प्रदेश मे प्रथम पायदान पर रहने के लक्ष्य को साकार कर राष्ट्रनिर्माण व विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा कर मां भारती को परम वैभव तक पहुंचाने का कार्य करेंगे उक्त बातें काशी क्षेत्र महामंत्री, सदस्यता अभियान काशी क्षेत्र प्रमुख व जिला प्रभारी यमुनापार सुशील कुमार त्रिपाठी ने यमुनापार जिला कार्यशाला को मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों सें शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय सिविल लाइंस प्रयागराज में कही और बताया जिला कार्यशाला के बाद मंडलो व प्रत्येक बूथों पर कार्यशाला का आयोजन कर अभियान की सम्पूर्ण जानकारी हासिल कर लक्ष्य साधना है।

sv news


 श्री त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा की सदस्यता डिजिटल माध्यम से होगी। 88 00 00 20 24 नमो एप्प एवं वेवसाइट,क्यूआर कोड़ या आफं लाईन भी प्रारूप भरकर 18 वर्ष पूरे होंने पर सदस्यता ग्रहण कर कर सकते हैं। सदस्यता का प्रथम  चरण 1 सितम्बर से 25 सितम्बर 2024 व द्वितीय चरण 1 से 15 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। जिला प्रभारी ने एक एक बिंदु की जानकारी देते हुए पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों को सदस्यता का लक्ष्य भी दिया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति ने कहा सदस्यता अभियान मे जिला पदाधिकारी व मंडल पदाधिकारियों को जो प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करेगा। संगठन उसे आगें बढ़ाते हुए सम्मानित करने का कार्य करेगा। जिलाध्यक्ष ने जिला प्रभारी को आश्वस्त किया कि यमुनापार जिले का कार्यकर्ता संगठन के निर्देशों पर शत् प्रतिशत अभियान को सफल बनाएंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया की संचालन जिला महामंत्री राजेश शुक्ला ने किया व आभार कार्यक्रम के जिला संयोजक जय सिंह पटेल ने व्यक्त किया। अभियान जिला टोली सदस्यों मे बारा विधानसभा में जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, मेजा विधानसभा राजेश्वरी तिवारी, करछना विधानसभा जिला महामंत्री राजेश शुक्ला, कोरांव विधानसभा जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई। अंत में जिला महामंत्री विक्रमादित्य मौर्य के निधन पर सभी पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, शिव दत्त पटेल, विभूति नारायण सिंह, इलाहाबाद लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी, विधायक करछना पियूष रंजन निषाद, विधायक कोरांव राजमणि कोल, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर, काशी क्षेत्र किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा, काशी क्षेत्र युवा मोर्चा उपाध्यक्ष समीर मिश्रा आदि के साथ जिला पदाधिकारी, पूर्व जिला अध्यक्ष, मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री, जिला सदस्यता टीम, मंडल सदस्यता टीम, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री वर्तमान एवं पूर्व लोकसभा विधानसभा प्रत्याशी 2024, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष, बोर्ड एवं आयोग के सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad