Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

राजीव गांधी की सोच एवं कार्यशैली हर देशवासियों को करेगी प्रेरित: डीपी त्रिपाठी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। मंगलवार को प्रयागराज में राजीव गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उनकी जयंती के उपलक्ष्य में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजली दी गई तथा गोष्ठी का अयोजन हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि डी पी त्रिपाठी प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन ने कहा राजीव गांधी की सोच एवं कार्यशैली सदैव हर देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी। भारत रत्न राजीव गांधी की स्मृति बनाए रखना सिर्फ रस्म अदायगी नहीं, बल्कि उस सपने का भी सम्मान होगा, जो उन्होंने नवीन, सक्षम और समृद्ध भारत के लिए देखा था। राजीव गांधी की स्मृति को संजोए रखना, उनके उस सपने का सम्मान होगा जो उन्होंने नए भारत के नव-निर्माण के लिए देखा था। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विकास पाण्डेय, अमन मिश्रा, आयुष तिवारी, शिवम यादव, विकास सोनकर, आकाश निषाद, रामेंद्र सिंह, कुलदीप पाण्डेय, विपिन यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad