Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बदमाशों ने बाइक सवार युवक की पिटाई कर की लूटपाट

SV News

रात भर सड़क किनारे कराहता रहा युवक

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के राजगढ़ कर्बला के पास सोमवार की रात में घर लौटते समय एक बाइक सवार को रोक कर बदमाशों ने पिटाई कर दी। पिटाई कर उसका सामान भी छीन लिया। पिटाई से बेहोश युवक रात भर सड़क किनारे पड़ा रहा। सुबह टहलने निकले राहगीरों ने घायल युवक को सड़क किनारे कराहता देखकर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया।
थाना क्षेत्र के तालर गांव निवासी अन्नूलाल (30) रक्षाबंधन के दिन अपने रिश्तेदारी में दुबेपुर गांव गया था। देर रात अपने घर तालर जाते समय राजगढ़ कर्बला के पास कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उसे रोककर पिटाई की गई। उसका सामान छीन लिया गया। 
युवक के बेहोश हो जाने पर उसे सड़क किनारे छोड़ कर बदमाश चले गए। युवक रात भर सड़क किनारे पड़ा रहा। सुबह टहलने निकले राहगीरों ने सड़क किनारे उसे कराहता देखा तो एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के प्राथमिक उपचार के बाद युवक होश में आया। होश में आने पर उसने घटना की जानकारी दी। अस्पताल कर्मियों द्वारा उसके परिजनों को बुलाकर सीएचसी में उसका इलाज किया जा रहा है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि थाने में कोई तहरीर या सूचना नहीं आई है। पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर जांच कर कार्रवाई करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad