Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

आज शाम पांच बजे पहुंचेगा पूर्व विधायक का पार्थिव शरीर, कल सुबह होगा अंतिम संस्कार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। हैदराबाद के अस्पताल से पूर्व विधायक नीलम उदयभान करवरिया का पार्थिव शरीर आज शाम प्रयागराज पहुंचेगा। उनके निज निवास कल्याणी देवी से कल सुबह यानी शनिवार सुबह को उनका अंतिम संस्कार रसूलाबाद गंगा घाट पर किया जाएगा। उक्त जानकारी पूर्व विधायक नीलम करवरिया के निजी सचिव ने दी है।
बता दें कि मेजा की पूर्व विधायक रहीं नीलम करवरिया की लंबी बीमारी के बाद हैदराबाद के एक अस्पताल में गुरुवार की देर रात निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर दुःख जताया है। ऐसे में शुक्रवार शाम को उनका पार्थिव शरीर उनके निज निवास कल्याणी देवी प्रयागराज पहुंचेगा और शनिवार सुबह रसूलाबाद गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मेजा विधानसभा सीट से 2017 में भाजपा विधायक रहीं नीलम करवरिया का देर रात करीब एक बजे निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। उन्हें लिवर सिरोसिस की बीमारी थी। हैदराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती थीं।
हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें बृहस्पतिवार को वेंटिलेटर पर रख दिया गया था, लेकिन उनमें कोई सुधार नहीं हो रहा था। देर रात अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक उनके आवास पर पंहुचने लगे। उनकी दो बेटियां समृद्धि व साक्षी करवरिया और एक बेटा सक्षम हैं।
पूर्व विधायक के प्रतिनिधि जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि हैदराबाद से बाबतपुर बनारस एयरपोर्ट पर 12.30 बजे तक परिजन शव को लेकर पहुंचेंगे। वहां से मिर्जापुर होते हुए तीन बजे मेजारोड (लखनपुर) उनके आवास पर कार्यकर्ताओं को अंतिम दर्शन हेतु लाया जाएगा। उसके बाद प्रयागराज कल्याणी देवी उनके आवास पर लाया जाएगा। कल सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad