Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख को मारी गोली, हालत नाजुक

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के उतरांव थाना क्षेत्र के दुघरा गांव निवासी और सैदाबाद ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख राधेश्याम पटेल को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। घटना सलेमपुर किसान मंडी फरीदपुर के पास रविवार को दोपहर में हुई। गोली ब्लॉक प्रमुख के पेट में लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भागने में सफल रहे। घायलावस्था में उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।


दुघरा गांव निवासी राधेश्याम पटेल रविवार को सुबह नौ बजे घर से खाना खाकर अपने बाइक से चालक अनिल कुमार के साथ फूलपुर मंडी के लिए निकले थे। फूलपुर मंडी से वापस घर के लिए लौट रहे थे किसान मंडी फरीदपुर के पास चलती बाइक पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे से उनके ऊपर फायर कर दिया। गोली उनके पेट में लगी। फायरिंग के बाद बदमाश भाग निकले। सूचना पाकर परिवार के लोग पहुंच गए और उन्हें उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। 
प्रमुख राधेश्याम से कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। गांव में भी एक व्यक्ति से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। उसने भी जान से मारने की धमकी दी थी। इसके खिलाफ थाने पर मुकदमा भी पंजीकृत है। इस मामले में थाना अध्यक्ष उतरांव पंकज त्रिपाठी ने बताया कि प्रमुख राधेश्याम पटेल के बयान के मुताबिक चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। एक की तलाश जारी है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad