प्रयागराज (राजेश सिंह)। बाढ़ और मौसम की मार झेल रहे शिवकुटी व गोविंदपुर के हजारों लोगों को घर के भीतर भी एक बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां करीब 1500 घरों में मंगलवार दोपहर से पानी नहीं आया। घरों में इससे हाहाकार मच गया है। बुधवार को सुबह किसी के घर नित्य क्रिया तक के लिए पानी नहीं था। महिलाएं, बच्चे, पुरूष व इनमें बुजुर्ग सभी इससे परेशान रहे। अधिकांश लोग अपने दैनिक कामकाज पर नहीं जा पाए और ट्यूबवेल पर जाकर आक्रोश जताने लगे।