Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

दबंग का दुस्साहस: पेट्रोल पंप पर पी रहे थे सिगरेट, मना करने पर कर्मचारी को पीटा

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर जिले में पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना किया तो अराजकतत्वों ने कर्मचारी की पिटाई कर दी। पेट्रोल पंप मालिक ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 
कटरा कोतवाली क्षेत्र के महंत शिवाला स्थित सिटी ऑटो फिलिंग पेट्रोल पंप मालिक सिद्धनाथ सिंह ने बताया कि 24 घंटे पेट्रोल पंप खुला रहता है। 30 अगस्त की रात कुछ लोग पेट्रोल भरवाने आए। वह लोग शराब के नशे में थे। सिगरेट पी रहे थे। पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीना अपराध है।
कर्मचारियों ने उनको सिगरेट पीने से मना किया तो बाइक सवार ने कर्मचारी रमेश प्रजापति की पिटाई कर दी। इसके बाद धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। उन्होंने मांग किया कि पिटाई करने वालों पर कार्रवाई की जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad