मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी यमुनापार के कोरांव में 12वां विशाल बौद्ध महोत्सव व सम्राट अशोक महान धम्म विजय दिवस समारोह 13 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में सुबह आठ बजे दीप प्रज्ज्वलन एवं कार्यक्रम रात्रि दस बजे तक होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर इंदू चौधरी (बीएचयू वाराणसी) होंगे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ राकेश कुमार (प्रोफेसर पीजी कॉलेज मऊ) होंगे। मंच का संचालन सम्राट अशोक महान सेवा संघ कोरांव के सदस्य सूर्यमणि कुशवाहा करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख कोरांव रामअवध कुशवाहा करेंगे। कार्यक्रम सी एन सिंह मैरिज हाल तरांव, कोरांव में आयोजित होगा। महोत्सव में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीराम मौर्य (अध्यक्ष बुद्ध शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश लखनऊ होगे।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी विजय सिंह कुशवाहा ने दी है।
उन्होंने महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को आने एवं वर्तमान ज्वलंत विषयों पर विचार सुनने और सुनाने की अपील की है।