Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

भाजपा ने फूलपुर से दीपक पटेल को बनाया प्रत्याशी, करछना से रह चुके हैं विधायक

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। भाजपा ने फूलपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए दीपक पटेल को प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। दीपक पटेल करछना से 2012 से 2017 तक बसपा के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। दीपक की माता केशरी देवी पटेल फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से 2019 में भाजपा से सांसद चुनी गई थीं।

SV News
सपा ने मुज्तबा और बसपा ने जितेंद्र सिंह पर लगाया है दांव

फूलपुर उप चुनाव के लिए अब सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशी मैदान में आ चुके हैं। सपा ने पूर्व विधायक मुज्तबा सिद्दीकी को अपना प्रत्याशी बनाया है। मुज्तबा 2022 में भी सपा से प्रत्याशी थे और भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल से पराजित हो गए थे। मुज्तबा ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है। इसी तरह बसपा ने जितेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad