Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: कमरे में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के कर्नलगंज में एक युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। सुबह मां जब जगाने गई तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे से उतरवाया। कमरे की छानबीन में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिवार के लोग भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया पुलिस जांच में जुटी है। 
जानकारी के अनुसार कर्नलगंज का रहने वाला संदीप साहू (20) पुत्र जय प्रकाश साहू दुकानों पर बिस्कुट और ब्रेड सप्लाई करने का कार्य करता था। शनिवार की देर रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार की सुबह मां जब उसको जगाने पहुंची तो शव फंदे से लटकता देखकर सन्न रह गई। चीख पुकार सुनकर परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। परिवार के लोग भी घटना के बारे में कुछ बता नहीं पा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad