Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

भाकियू की बैठक मे विक्रम को प्रदेश का दायित्व

SV News

विक्रम के बदौलत संगठन को मिली संजीवनी

मांडा,प्रयागराज।(राहुल यादव/ विकेश कुमार)। भारतीय किसान यूनियन सदैव किसानो साहित आम जन्मांस की समस्याओं को लेकर सुर्खियों मे रहा है। इससे इस संगठन के प्रति लोगो का लगाव बेहद करीब रहता है। भाकियू द्वारा जगह जगह क्षेत्रों मे बैठक कर युवाओं को नई जिम्मेदारी देकर संगठन की मजबूती पर जोर दिया जा रहा है।
बतादे की भाकियू ने मांडा मे इस बार एक ऐसे चेहरे को जिम्मेदारी सौपी है,जो संगठन की मजबूती के साथ आम जनमानस् के प्रति पूर्व से ही गंभीर है। यह चेहरा किसी और का नही बल्कि एक वरिष्ठ समाजसेवी,पूर्व छात्र संघ पदाधिकारी के रूप मे विख्यात विक्रम सिंह का है। ये वही विक्रम सिंह हैँ,जिन्होंने एक फाउंडेसन से जुड़कर लाखों गरीबों की मदद किया है। 
वहीं भाकियू की एक संगठनात्मक बैठक रविवार दोपहर स्वामी विवेकानंद विद्यालय मे आहूत की गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंदेल ने विक्रम को प्रदेश महासचिव का दायित्व सौपा। उक्त जिम्मेदारी को लेकर संगठन के पदाधिकारियो के अलावा शुभ चिंतकों ने बधाई दिया है। श्री विक्रम ने कहा की संगठन की मजबूती पर जोर दिया जायेगा। पुरी लग्नशीलता एवं निष्ठा से कार्य करुँगा। इस मौके पर नितिन दुबे,मोनू ठाकुर,अर्जुन सिंह, पवन सिंह,विजय सिंह साहित तमाम युवा साथी उपस्थित रहे। विक्रम को तमाम राजनितिक लोगो ने भी फोन पर बधाई दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad