Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

बरा खाने से एक ही परिवार के छह लोग हुए बीमार, दादी और पोती की मौत

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के टिकापुर मसारी गांव में रविवार की शाम उड़द की दाल का बरा खाने से हुई फूड पॉइजनिंग के चलते एक परिवार के छह लोगों को अस्पताल ले जाना पड़ा। जहां दादी और पोती को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चार बीमार में से तीन का निजी अस्पताल में भर्ती कर उपचार चल रहा है।


टिकापुर मसारी गांव निवासी टेढ़ई बिंद के घर रविवार की शाम को बरा बना था। इसे खाने के बाद परिवार के छह लोगों की तबीयत खराब हो गई। सभी को उल्टी होने लगी। आनन-फानन सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान पतिया बिंद (65) व उसकी पोती सीता कुमारी (13) की मौत हो गई। रमाशंकर (40), रानी देवी (25), टेढ़ई (70), गीता (06) का उपचार किया गया। उपचार के बाद सभी घर चले आए। लेकिन, दोबारा तबियत बिगड़ने पर तीन को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। जांच पड़ताल की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad