Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

अचानक घर से लापता हुआ किशोर, परिजन हताश परेशान

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। परिजनों के मामूली फटकार से नाराज एक किशोर अचानक घर से लापता हो गया जिसे लेकर परिजन काफी हताश व परेशान है। अनहोनी की आशंका पर परिजन मेजा कोतवाली में तहरीर देकर बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव के मुकेश तिवारी का 16 वर्षीय बेटा आयुष तिवारी शुक्रवार शाम तकरीबन तीन बजे परिजनों की मामूली फटकार से नाराज होकर अचानक घर से निकल गया। परिजनों के द्वारा हर संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन किया लेकिन लापता किशोर का कुछ पता नहीं चल सका। थक हार परिजनो ने शनिवार को मेजा थाने में तहरीर देते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए किशोर के सकुशल बरामदगी को लेकर पुलिस से गुहार लगाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad