Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

टिकुरी हादसा: मृतका छात्रा रिद्धि के परिजनों को मेजा पुलिस ने सौंपी 50 हजार रुपए की सहायता राशि

SV News
मृतका की मां को सहायता राशि सौंपते थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय 

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। टिकुरी सड़क हादसे में घायल मृतका छात्रा रिद्धि मिश्रा के परिजनों को डीसीपी यमुनानगर के निर्देश पर मेजा पुलिस स्टाफ ने चंदा इकट्ठा कर 50 हजार रुपए सहायता की है। सहायता राशि थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने मृतका छात्रा सरस्वती उर्फ रिद्धि मिश्रा की मां रितू मिश्रा को सौंपा है।

SV News

बता दें कि 24 सितंबर मंगलवार को टिकुरी गांव के समीप अनियंत्रित हाइवा ने छात्राओं को रौंद दिया था। जिसमें एक छात्रा सरस्वती उर्फ रिद्धि मिश्रा पुत्री स्व हरे कृष्ण मिश्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी और एक छात्रा सिमरन निषाद गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुलिस एवं प्रशासनिक महकमे सहित समाजसेवियों ने मदद करने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। मेजा पुलिस व डीसीपी यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने घायल छात्रा सिमरन निषाद को आर्थिक सहायता राशि दी थी। वहीं मंगलवार को आज डीसीपी यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव के निर्देश पर थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने मेजा पुलिस स्टाफ द्वारा अपने-अपने वेतन से मृतका छात्रा रिद्धि मिश्रा पुत्री स्व हरे कृष्ण मिश्रा को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की है। पुलिस स्टाफ द्वारा किए गए नेक कार्य की सराहना हो रही है। थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने उसके गांव पहुंचकर उसकी मां को सहायता राशि सौंपी। मृतका छात्रा रिद्धि मिश्रा के पिता की भी कुछ साल पहले सड़क दुघर्टना में मौत हो गई थी। रिद्धि ही अपनी मां की सहारा थी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad