Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

झूंसी में रामबरात में फेंका पत्थर, लक्ष्मण के गर्दन में लगा; लोगों ने की नारेबाजी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। झूंसी में रामबरात के समय सोमवार रात करीब 8:15 बजे अराजकतत्व ने पत्थर चला दिया। लक्ष्मण का रूप धरे दीपक शुक्ल की गर्दन में पत्थर लगा तो अफरातफरी मच गई। रामबरात को रोक दिया गया। कमेटी के पदाधिकारियों के साथ ही मौजूद लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों से बातचीत की। अराजकतत्व का पता लगाकर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब जाकर आधे घंटे बाद रामबरात आगे के लिए रवाना हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad