Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

फूलुपुर में 13 नवंबर को वोटिंग...23 को रिजल्ट आएगा

sv news


बीजेपी ने कैंडिडेट के नाम का ऐलान नहीं किया; सपा ने मुस्लिम चेहरा उतारा

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने यूपी की 9 सीटों पर उपचुनाव की तारीख तय कर दी। 13 नवंबर को वोटिंग के बाद 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

फूलपुर विधानसभा सीट यूपी की हॉट सीटों में शुमार है। महाकुंभ को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ खुद ही इस सीट पर फोकस कर रहे हैं, साथ ही डिप्टी सीएम केशव मौर्य प्रयागराज के प्रभारी हैं। बीजेपी ने अब तक इस सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारा है। कई बड़े नामों पर चर्चा है। सपा ने पूर्व विधायक मुज्तबा सिद्दीकी को उतार दिया है। वह लगातार फूलपुर में गांव-गांव घूम रहे हैं। बसपा पहले ही शिव बरन पासी को उम्मीदवार बना चुकी है।

3 बार विधायक रहे हैं मुज्तबा

मुज्तबा सिद्दीकी 3 बार विधायक रह चुके हैं। वह 2002 से 2012 तक सोरांव विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। इसके बाद 2017 में प्रतापपुर विधानसभा सीट से विधायक बने। वर्ष 2022 के चुनाव में वह फूलपुर से चुनाव लड़े लेकिन 2775 वोटों से हार गए थे।

भाजपा के प्रवीण पटेल के सांसद बन जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी। हालांकि लोकसभा चुनाव में प्रवीण पटेल सपा के अमरनाथ मौर्या से इस विधानसभा सीट पर पीछे रह गए थे। फूलपुर सीट पर ओवैसी और पल्लवी पटेल की पीडीएम भी फूलपुर सीट से प्रत्याशी उतारने की तैयारी में हैं। ऐसे में इस सीट पर चुनावी गणित काफी बिगड़ने वाला है।

फूलपुर सीट का इतिहास भी जानिए

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में फूलपुर विधानसभा सीट है। इसी नाम से यानि फूलपुर लोकसभा सीट भी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रवीण सिंह पटेल चुनाव जीते थे। 2024 के चुनाव में भाजपा ने उन्हें फूलपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बना दिया। प्रवीण पटेल चुनाव जीत गए। अब इस सीट पर उप चुनाव होना है।

फूलपुर विधानसभा सीट से 1962 के चुनाव में राममनोहर लोहिया चुनाव हार गए थे। 1977 में जनता पार्टी के 1980 में कांग्रेस के अबुल कलाम चुनाव जीते। 1989 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के रमाकांत विधायक बने थे। फूलपुर विधानसभा सीट से 1991 में जनता पार्टी और 1993 में समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर रमाकांत यादव चुनाव जीते। इसके बाद कांग्रेस के रामनरेश यादव, 2007 में सपा के अरुण कुमार यादव विधायकी जीते। फूलपुर विधानसभा सीट से 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी से प्रवीण पटेल, निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के मंसूर आलम को 26613 वोट से हराकर जीती थी। बसपा के मंसूर शेख तीसरे और निर्दलीय राम किशुन सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad