Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

दबंगों के प्रभाव से पुलिस पर फर्जी मुकदमा लिखने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

SV News

फर्जी मुकदमे व दबंगों से परेशान होने एवं उत्पीड़न का भी आरोप, पुलिस अधीक्षक से शिकायत

कर्वी, चित्रकूट (राजेश सिंह)। चित्रकूट जिले के थाना मानिकपुर क्षेत्र के गढ़चपा गांव निवासी अरुण सिंह बघेल पुत्र स्व. संतोष सिंह ने थाना पुलिस पर दबंगों के प्रभाव से फर्जी मुकदमा लिखने एवं दबंगों द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक चित्रकूट को लिखित शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। 
अरुण सिंह बघेल ने पुलिस अधीक्षक को लिखित रूप से पत्र देकर बताया कि वह गढ़चपा गांव का प्रधान प्रतिनिधि है और उसकी सगी भाभी क्षेत्र की लगातार दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य हैं। आरोप है कि उसके गांव के ही दबंग एवं आपराधिक किस्म के व्यक्तियों द्वारा मनगढ़ंत कहानी रचकर जनवरी 2024 में फर्जी मुकदमा लिखवा दिया। जिसके बाद 11 नवंबर 2024 को उक्त दबंग लोगों द्वारा आधी रात को फायरिंग करने की मनगढ़ंत कहानी रचकर पुनः फर्जी मुकदमा लिखवा दिया। जिससे पीड़ित का आरोप है कि उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। आरोप यह भी है कि विपक्षी लोग आपराधिक किस्म हैं और उसी के परिवार का एक व्यक्ति पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। जिसकी क्षेत्र में दहशत थी। उसी के दबंग परिवार के लोगों के प्रभाव के चलते पुलिस ने पीड़ित पर मुकदमा लिख दिया। पीड़ित अरुण सिंह बघेल ने पुलिस अधीक्षक से जांच पड़ताल कर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल मामला पुलिस के जांच का विषय है। पुलिस अधिकारियों के जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad