Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार तीन युवकों की मौत, मचा कोहराम

SV News

एक वाहन पर 4 लोग थे सवार, तेज रफ्तार के चलते घटी घटना

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पतुलकी गांव के पास फ्लाईओवर ब्रिज के सामने तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया।
चिकित्सकों ने जांच के बाद तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। एक घायल को मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर किया गया। मृतक की पहचान लालगंज बस्ती खजुरी के निवासी सलमान (20) पुत्र इम्तियाज, जावेद (19) पुत्र करीम और विजय (18) स्वर्गीय संतलाल के रूप में हुई। चौथा युवक साहिल (22) पुत्र आजाद गंभीर रूप से घायल है। उसे बेहतर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया है।
चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर लालगंज की ओर जा रहे थे। पतुलकी गांव के पास उनकी बाइक फ्लाईओवर के सपोर्ट रोड पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में मातम छा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में परिजनों की चीख-पुकार सुनाई दी। थानाध्यक्ष संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों की उपस्थिति में शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad