Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में अधेड़ की सिर कूंच कर हत्या, घर से कुछ दूरी पर मिला शव

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के थाना नवाबगंज क्षेत्र के मलाक बलऊ गांव निवासी बुजुर्ग मजदूर राकेश कुमार उर्फ लहुरी की सिर कूच कर हत्या कर दी गई। मृतक शनिवार की सुबह गांव में मजदूरी करने गया था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। परिजन तलाश करने लगे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह आसपास के लोग सड़क की तरफ गए तो देखा तो राकेश का शव सड़क के किनारे नाली में पड़ा हुआ था। जानकारी मिलते ही नवाबगंज पुलिस के अलावा एसीपी सोरांव जंग बहादुर मौके पर आ गए। गांव के लोगों ने बताया कि राकेश की गांव के कुछ लोगों से रंजिश रही थी। मृतक अपने बड़े भाई गुरचरण के साथ रहता रहा। परिवार के लोगों से शादी के बाद विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मौके से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दों की तलाश कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad