![]() |
घटनास्थल पर मौके पर पुलिस व जुटी भीड़ |
मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। इलाकाई थाना क्षेत्र के गौरा चौकठा गांव के समीप अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मारकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुन घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार मांडा थाना क्षेत्र के आहोपुर नेवढ़िया , माण्डा गांव निवासी दीपक मिश्रा पुत्र राम श्रृंगार मिश्रा ईंट भट्ठे पर ईंट बनाने वाला ढांचा बनवाने जा रहा था कि जैसे ही वह मेजा थाना क्षेत्र के गौरा चौंका, औंता गांव के समीप पहुंचा और सड़क पर बाइक खड़ी कर लघुशंका करने लगा।
पीछे से आए बाइक सवार हमलावरों ने युवक के पैर में गोली मारकर फरार हो गए। घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष बलवंत सिंह यादव मय पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए। घायल युवक को नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया जहां डाक्टरों ने शहर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। सहायक पुलिस आयुक्त रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि गोली चलने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच छानबीन में जुट गई है। विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।