Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Shambhavi Mobile

मेजा में विशाल कार्यक्रम में दो हजार जरुरतमंदों को कंबल वितरित

SV News

कंबल वितरण में हजारों महिलाएं एवं पुरुष रहे मौजूद

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन पर रविवार को मेजा विधानसभा के कांग्रेस नेता नमस्ते यादव जितेन्द्र के द्वारा क्षेत्र के हनुमानगढ़ चौराहे पर कंबल वितरण कार्यक्रम में कड़ाके की सर्दी में जरूरतमंदों व निराश्रितों को सर्दी से राहत देने के लिए रविवार को कंबलों का वितरण किया गया।

SV News

कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्ते यादव ने प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाकर केक काटकर किया। इससे पूर्व नमस्ते यादव ने आए हुए सभी अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कांग्रेस नेता नमस्ते यादव ने कहा कि पूरा प्रदेश भीषण सर्दी व शीत लहर की चपेट में है और आज भी ऐसे लोग हैं जो अपने दिन-रात खुले में सड़कों पर काटते हैं और उनके पास सर्दी से बचाव के लिए पर्याप्त साधन व कपडे़ तक नहीं होते हैं।

SV News

हम सभी को ऐसे लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। हाड़कंपाने वाली सर्दी से राहत पहुंचाने के लिए हमने अपने नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन पर दो हजार लोगों कंबल वितरित करने का फैसला लिया और आज कंबल वितरित किया।

SV News

कंबल वितरण कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब दर्जनों गांवों की महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे। पिछले कई दिनों से एलईडी वैन मैजिक गाड़ी से कई गांवों में जाकर गरीबों को कंबल मिलने की जानकारी दी गई थी। इस विशाल कंबल वितरण कार्यक्रम में नमस्ते यादव के सहयोगी युवाओं ने सहयोग किया।

SV News

कंबल वितरण कार्यक्रम में कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। नमस्ते यादव ने कहा कि जनता के हित में कार्य करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। जाड़े के मौसम में गरीब व असहाय लोगों को इस कंबल से काफी हद तक राहत मिलेगी।

 
SV News

आए हुए क्षेत्र के कई गांवों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं प्रधानों ने नमस्ते के द्वारा किए गए इस पुनित कार्य की जमकर सराहना की गई। सभी ने दो हजार जरुरतमंदों को कंबल वितरण किए जाने के कार्यक्रम की जमकर सराहना की। इस मौके पर प्रेमचन्द्र यादव, मेजा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, आशीष यादव (पूर्व प्रधान), वीरेन्द्र सिंह यादव (शिक्षक), रामप्रसाद बिंद, सूरज यादव, हरिशंकर, गोपी श्याम यादव, रंगबहादुर यादव, कमला पटेल (पूर्व प्रधान), सुशील यादव मांडा, अवधेश प्रजापति अधिवक्ता, राकेश प्रजापति, सिरवई आदिवासी (पूर्व जिपंस), श्याम नारायण बिंद, रामजी यादव (प्रधान), रामनाथ यादव (पूर्व प्रधान), मनोज पासी, प्रभाकर यादव, मंगला यादव, अनिल यादव सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Fashion