Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Shambhavi Mobile

यमुनानगर में तीन लोगों पर नीलगाय का शिकार करने का आरोप, वीडियो वायरल

SV News

वीडियो में नीलगाय का शिकार करने की बात तीनों ने स्वीकारा

कोरांव, प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के कोरांव थाना क्षेत्र में तीन लोगों पर नीलगाय का शिकार करने का आरोप लगाया गया है। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


कोरांव थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी रोहित कुमार सिंह पुत्र महेन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके गांव में 16 जनवरी की रात्रि में गांव के लोगों ने तीन लोगों को रोक लिया। पुछने पर पता चला कि उक्त लोग नीलगाय का शिकार करने आए हैं। उन तीनों शिकारियों ने अपना नाम शाहरुख अली, बाबा अली व ननकऊ पुत्रगण अज्ञात निवासी कपूरी बढैया थाना कोरांव बताया गया। गांव के लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में तीनों ने नीलगाय मारने आए हुए की बात बताई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में थाना प्रभारी कोरांव से फोन पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो पाई। नीलगाय मारने की बात स्वीकारने वाले लोगों का वीडियो वायरल हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Fashion