Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

आतिशी और वीरेंद्र सचदेवा घायलों से मिलने पहुंचे अस्पताल

sv news

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ में पांच बच्चों समेत 18 लोगों की जान चली गई। पांचों मृतकों के शवों को लोक नायक अस्पताल से पोस्टमॉर्टम के लिए आरएमएल अस्पताल भेज दिया गया। इनमें चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

इस बीच, दिल्ली की कार्यवाहक सीएम आतिशी और दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री और ।।च् नेता आतिशी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ष्महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में दर्दनाक मौत अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। एनएनजेपी अस्पताल पहुँचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की।

आगे लिखा, कई लोग घायल भी हैं, जिनका इलाज जारी है। पीड़ित परिवारों की मदद के लिए हमारे दो विधायक अस्पताल में ही मौजूद हैं। इस हादसे में जिन परिवारों ने अपनों को खोया, उनके प्रति मेरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर सभी को यह दुःख सहने की शक्ति दें। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने डॉक्टरों और अधिकारियों से बात की है और उचित निर्देश दिए हैं। सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव ने कुछ अलग-अलग अस्पतालों में बड़ी मेडिकल टीम की ड्यूटी लगा दी है।

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी भगदड़ में मरे लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ष्नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत बेहद दुखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर उनकी आत्माओं को शांति प्रदान करें। हादसे में जिन परिवारों ने अपनों को खोया उन सभी के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात हुई भगदड़ की घटना के बाद इस स्टेशन के नजदीक स्थित लोकनायक अस्पताल को तुरंत अलर्ट किया गया। इसके बाद हादसे के पीड़ितों को अस्पताल लाने का सिलसिला शुरू हुआ। हादसे के शिकार 27 लोगों को इस अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। इतने अधिक संख्या में हादसा पीड़ितों के पहुंचने से अस्पताल में अफरातफरी की स्थिति बन गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार 18 मृत घोषित कर दिए गए। 12 लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इनमें से पांच से सात पीड़ितों को फ्रैक्चर है। मृतकों के स्वजन अस्पताल में बिलखते हुए पहुंचे रहे हैं। स्थिति यह है कि इमरजेंसी में बेड कम पड़ गए। इस वजह से कई हादसा पीड़ित स्ट्रेचर पर पड़े दिखे। घायलों में किराड़ी के रहने वाले एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं। स्वजन ने बताया कि परिवार के छह लोग एक साथ महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज जाने के लिए नई दिल्ली स्टेशन पहुंचे थे। भगदड़ में छह सदस्यों में से एक महिला की मौत हो गई। परिवार के 37 लोग कुंभ जा रहे थे, छह लोग आगे निकल गए और बाकी पीछे रह गए। इनमें सीलम नाम की महिला की मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad