प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने पुलिस की गश्त और थाने में वीडियो बना कर रील पोस्ट करने पर सख्ती दिखाई है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में प्रयागराज के सभी थानों को निर्देश पत्र भेजकर लगाम लगाई जाएगी। कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे थाने से निकलते हुए वीडियो बना कर रील बनाने के मामले सामने आए थे,जिसमें गले में आई.कार्ड टांग कर वीडियो बनाई गयी थी। खुल्दाबाद के रोशन बाग में एक कथित पत्रकार ने पुलिस की गश्त के साथ सेल्फी वीडियो बना कर पोस्ट की थी। सीपी ने इन मामलों का संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई की बात कही है।
