Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में बिहारी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। बिहार के कैमूर जिले के भभुआ निवासी मोहम्मद रियाजुद्दीन (44) की संदिग्ध दशा में प्रयागराज शहर में गुरुवार रात मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शहर के मुट्ठीगंज थानाक्षेत्र के महारानीदीन के हाते के पास उसकी लाश मिली। इससे स्थानीय लोगों में खलबली मच गई।

आधार कार्ड से हुई पहचान 

शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुट्ठीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। उसके कपड़ों की तलाशी के दौरान आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान हो सकी। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। ऐसे में रियाजुद्दीन की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह रहस्य बना है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगा मौत का कारण 

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ होगा। फिलहाल परिवार वालों को सूचना दी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि हनीफ का बेटा रियाजुद्दीन मुट्ठीगंज मुट्ठीगंज क्षेत्र में मजदूरी करता था। यहां वह अकेले ही रहता था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad