ग्रह मंडल में बहुत ही जल्द बड़ा परिवर्तन होने वाला है। कर्मफल दाता शनि देव मार्च में राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका असर अभी से सभी राशियों में दिखाई देने लगा है। अभी शनि कुंभ राशि में हैं। मीन राशि में गोचर करेंगे। ग्रह-नक्षत्र की चाल के अनुसार, शनिवार को कुंभ राशि वालों को धन लाभ होगा। मिथुन-कन्या राशि के जातकों के लिए मिलाजुला दिन साबित होगा। तुला वालों के लिए बेहतरीन दिन है। रोमांटिक ट्रिप पर जा सकते हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार (22 feb) को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि पर मौजूद हैं। शाम 05:40 बजे धनु राशि में गोचर कर जाएंगे। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शनिवार का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य पंडित कमला शंकर उपाध्याय ने तैयार किया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।
मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ (22 february ka mesh rashifal)
मेष राशि वाले आज निवेश करने से बच के रहें। निवेश करने से पहले किसी पेशेवर से सलाह लें। धैर्य बनाए रखें। व्यापार-व्यवसाय के समय अनुकूल है। धन का आगमन रहेगा। किसी करीबी मित्र से मुलाकात के योग हैं। वीकेंड में धार्मिक जगह की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन धीमे चलाएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा वाले सावधान रहें।
वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (22 february ka vrishabh rashifal)
वृषभ राशि के जातकों का आज कला के प्रति रुझान रहेगा। आपको खेल पसंद हैं, लेकिन किसी तरह के बड़े सट्टे में दांव मत लगाएं। नुकसान के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के साथ क्वालिटी टाइम एक्सपेंड करेंगे। खर्च की अधिकता से धन की चिंता रह सकती है। क्रोध हावी हो सकता है, ऐसे में बनते काम बिगड़ सकते हैं। धैर्य से काम करना होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।
मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (22 february ka mithun rashifal)
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यों पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज इमोशनली होने का दिन नहीं है, प्रैक्टिकली रहें। आज आप सोच-समझकर करें। भावुकता में लिया गया निर्णय मुसीबत में दाल सकता है। आज आप कुछ नए कदम उठा सकते हैं, जो आगे जाकर आपके लिए धन आगमन के योग बनाएंगे। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (22 february ka kark rashifal)
कर्क राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन अच्छा रहेगा। आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज किसी के लिए बुरा मत सोचिए। ऐसा करने से बेवजह का मन मुटाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। लाभ भी हो सकता है और उसी हिसाब से खर्च भी होगा। पारिवारिक मामले में दिन सामान्य रहेगा और जीवनसाथी के साथ आज प्यार भरा व्यवहार रखें। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (22 february ka singh rashifal)
सिंह राशि वालों को आज अपनी नकारात्मक सोच पर ध्यान देने की ज़रूरत है। आपका बेहवियर आपको भारी नुकसान करवा सकता है। धन की आवक रहेगी। वर्कप्लेस पर सफलता के योग हैं। रोमांस के लिए समय अनुकूल है। दोस्तों से मुलाकात होगी। खान-पान का ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव संभव है। नियमित व्यायाम करें।
कन्या राशि – टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (22 february ka kanya rashifal)
आज दिन बहुत अच्छा है, इसका सदपयोग करें। आज आप सामाजिक कार्यों के लिए सराहे जाएंगे। वर्कप्लेस में आज कोई आपके काम पर सवाल उठा सकता है।ईमानदारी बरतें। हर काम सावधानी से निपटाएं। खर्च की अधिकता रहेगी। धन आएगा, लेकिन खर्च ज्यादा होगा। रिश्तों को लेकर दिन उथल पुथल वाला है। भावनाएं आहत हो सकती हैं। तर्क-वितर्क से बचें। तोलमोल के बोलें। सही समय का इंतजार करें। आज खुद को ऊर्जावन महसूस करेंगे। स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी।
तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (22 february ka tula rashifal)
आज का दिन ऐसा है, जब आप अपने अंतर्ज्ञान पर यकीन कर सकते हैं। अगर वे किसी खतरे का संकेत देते हैं, तो सचेत हो जाएं। आप जीवन में रोमांस के लिए जगह बनाना चाहेंगे और आपका साथी भी ऐसा ही चाहेगा। यानि, आज का दिन बहुत रोमांटिक है और ट्रिप पर भी जा सकते हैं। आज आपकी ताकत और आत्मविश्वास आपको सफल बनाएगा। अपने भीतर के डर को पहचानें और उसे बाहर निकालें। खुशियां आपका इंतजार कर रही हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें और ध्यान को तबज्जो दें।
वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (22 february ka vrishchik rashifal)
आज आप अपने कम्फर्ट जोन से हटकर कुछ नया करने का फैसला ले सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दुर्घटना के योग हैं। बॉस से अच्छी खबर मिल सकती है। वर्कप्लेस में सितारों के अच्छे संकेत नहीं हैं। किसी खास व्यक्ति से मिलने का मन नहीं करे, तो दूरी ही सही है। अपने आप व्यायाम की दिनचर्या को अपनाएं। ताज़े फलों और सब्जियों का सेवन करें। सुबह बिस्तर जल्दी छोड़ें। खुद को रिचार्ज करें। मन को प्रफुल्लित पाएंगे।
धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (22 february ka dhanu rashifal)
आज आप किसी से फालतू में बहसबाजी में नहीं उलझें। वर्कप्लेस पर संतुलन बनाकर चलें। वर्कप्लेस में होने वाले बदलावों के मामले में दखल देने से बचें। तनाव हो सकता है। अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में दिन बीतेगा। फिट रहने के लिए व्यायाम करना नहीं भूलें। गरिष्ठ भोजन को अवॉइड करें।
मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी (22 february ka makar rashifal)
आज का दिन शानदार है। दोपहर तक कहीं से गुड न्यूज़ मिल जाएगी। कुछ अच्छे अवसर हाथ आएंगे, उनका लाभ उठाएं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भावनाओं पर काबू रखें। किसी रिश्ते में हैं, तो उसमें तनाव आ सकता है। कोई नया रिश्ता शुरू कर रहे हैं, तो अपनी भावनाओं को बहुत जल्दी व्यक्त करने से पहले थोड़ा सोच-विचार कर लें। आज स्वास्थ्य का पाया गरम रहेगा। पीठ दर्द या कमर दर्द हो सकता है। सुबह जल्दी उठें और हल्का-फुल्का व्यायाम ज़रूर करें।
कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (22 february ka kumbh rashifal)
आज कहीं से कोई निमंत्रण मिल सकता है। परिवार से साथ जाने का मौका मिलेगा। अजनबियों से दूरी बनाएं, धोखा मिल सकता है। आंख मूदकर किसी पर भी भरोसा नहीं करें। बॉस के साथ नरमी से पेश आएं। प्रमोशन के योग हैं। साथी के साथ डिनर पर जाते हैं, तो यादगार ट्रिप हो सकती है। कुछ दिनों से चली आ रही छोटी-मोटी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। फिट महसूस करेंगे।
मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (22 february ka meen rashifal)
आज आपको कुछ बड़ा हासिल हो सकता है। सपने सच होने का समय है। शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो गया। कर्म पर फोकस रखें, सफलता आपके कदम चूमेगी। खर्च की अधिकता से मन खिन्न रह सकता है। कोई भी निर्णय जल्दबाज़ी में नहीं लें। आगे बढ़ने से पहले अपने सोर्स की बार-बार जांच कर लें। अटका धन मिल सकता है। रिश्तों में निकटता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।