कैलेंडर के हिसाब से फरवरी महीना चालू है। प्रयागराज में महाकुंभ की वजह से फरवरी का माह अत्यंत पवित्र है। आज मिथुन, सिंह और मकर राशि वालों का अच्छा दिन गुजरेगा। इसके अलावा जहां तक रविवार (2 फरवरी 2025) के राशिफल की बात है, तो ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार, 12 राशि में से कुछ राशि वालों के लिए दिन शानदार रहेगा, जबकि 4 राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य गुजरेगा...
हिंदू पंचांग के मुताबिक, रविवार (2 फरवरी 2025) को माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। चंद्रमा का गोचर मीन राशि पर है। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, रविवार (2 फरवरी 2025) का दिन कैसा रहेगा? देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य पंडित कमला शंकर उपाध्याय ने ग्रह-गोचरों के आधार पर राशिफल तैयार किया है। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।
मेष राशि:
आज आपका दिन काफी शांति भरा बीतेगा। आज अपने प्रेमी के साथ खाली समय बिताने की जरूरत है। ऐसा करने से आपका प्रेमी काफी खुश रहेगा और अपने दिल की बात आपसे शेयर करेगा। संयम ही आज आपके पैसे की कुंजी है। लेकिन आपको खर्च करने से बचें।
आज की सलाह: प्रेमी से दिल की बात कह सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 2
वृषभ राशि:
आज आप एक साथ कई काम करने के लिए सक्षम होंगे। अपने प्रिय के साथ रोमांटिक समय बिताने का प्रयास करें। निवेश का लाभ उठाएं। आलस्य महसूस कर सकते हैं। इससे बचने का प्रयास करें नहीं तो यह आपके काम को प्रभावित करेगा। शत्रु आज आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं।
आज की सलाह: शत्रुओं से बचकर कार्य करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: मैजेंटा, लकी नंबर: 25
मिथुन राशि: आज अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। आज आप वह कार्य करने का प्रयास करें जो आपका पार्टनर चाहता है। इससे आपके बीच रिश्ते में मजबूती आएगी। पैसा कमाने का तरीका ढ़ूढ़ने का प्रयास करें। ऐसा कोई भी कार्य करने से बचें, जिसमें आपका ध्यान भटक सकता है।
आज की सलाह: पैसा कमाने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 9
कर्क राशि: आप आज सभी को एक साथ रखने का प्रयास करेंगे। अगर किसी से मनमुटाव है तो वह आपके प्रयास से समाप्त हो सकती है। अपने विचार प्रेमी व परिवार के सदस्यों के साथ शेयर कर सकते हैं। शत्रुओं से बचकर कार्य करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य आपका सामान्य रह सकता है।
आज की सलाह: स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 7
सिंह राशि: आज आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा रह सकता है। अपने साथी को समय दें। आपका साथी आज कोई नया प्रोजेक्ट आपके सामने ला सकता है, जिसमें आपको काफी लाभ की संभावना है। कार्यस्थल पर दिन आपका काफी अच्छा गुजरेगा। मदद करने का प्रयास करें।
आज की सलाह: असहाय की मदद करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: ग्रे, लकी नंबर: 1
कन्या राशि: आप आज दूसरों को खुश रखने के लिए काफी प्रयास कर सकते हैं। अपनी भावनाओं को छुपाने से बचें नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। ईमानदारी से कार्य करने का प्रयास करें। दिन अच्छा बीतेगा। निवेश करने के कई मौके आपके सामने आ सकते हैं। राजनीति से दूर रहने का प्रयास करें।
आज की सलाह: राजनीति से दूर रहने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 9
तुला राशि: आज आपके लिए अच्छा दिन है। एंजॉय करने का प्रयास करें। घर पर समय बिताने के लिए यह एक अच्छा दिन हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए खानपान का ध्यान रखें। प्रेमी के साथ खुशहाल जीवन आपका बीतेगा।
आज की सलाह: प्रेमी के साथ दिन आपका अच्छा बीतेगा।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 20
वृश्चिक राशि: आज आपको हर जगह सम्मान मिल सकता है। आज अपने पार्टनर को खुश करें। पार्टनर आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। आप आज खरीदारी करने जा सकते हैं। जिसकी वजह से आपका धन भी खर्च होगा। धन को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। कहीं से धन आने की भी संभावना है।
आज की सलाह: पार्टनर को खुश रखने के लिए खरीदारी करें।
भाग्यशाली रंग: नेवी ब्लू, लकी नंबर: 4
धनु राशि: आज आप अपने बाहरी जीवन के साथ ही आंतरिक जीवन पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। पार्टनर के साथ कोई महत्वपूर्ण बातचीत आपको करनी पड़ सकती है। आपके पास बेहतरीन विचार आएंगे। जिन पर अमल करने का प्रयास करें। आज कार्यस्थल पर शांति बनाए रखना आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है।
आज की सलाह: विचारों पर अमल करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 6
मकर राशि: आज आपका लोग साथ देने का प्रयास करेंगे। आप किसी कार्य को लेकर काफी खुश रह सकते हैं। परिवार जनों से बातचीत करने का प्रयास करेंगे। कहीं से आपको निमंत्रण मिल सकता है। खान पान की वजह से आपको नुकसान पहुंच सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन खर्च न करें।
आज की सलाह: खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: खाकी, लकी नंबर: 11
कुंभ राशि: आज आप दूसरों के साथ समय ज्यादा बिताने का प्रयास करेंगे। प्रेमी से आप कुछ सवाल पूछ सकते हैं। आपको अपने लिए पैसा बचाकर रखने की जरूरत है। किसी प्रोजेक्ट की शुरुआत भी आप कर सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। नहीं तो आपको गलतफहमी हो सकती है।
आज की सलाह: वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: लेमन, लकी नंबर: 5
मीन राशि: आज आपको अपने साथ ही परिवार की देखभाल करने की जरूरत है। आरामदायक दिन आपका बीतेगा। प्रेमी को प्रभावित करने का प्रयास करें। शाम के समय आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी सहकर्मी की मदद करें। वह आपको दुआएं देगा। निवेश के लिए दिन अच्छा नहीं रहने वाला है।
आज की सलाह: निवेश से बचें।
भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 8