Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

ओम बिरला और पीयूष गोयल पहुंचे संगम लगायेंगे डुबकी

 

sv news


sv news

कुम्भ नगर (राजेश शुक्ला)। महाकुंभ का शनिवार को 34वां दिन है। वीकेंड के चलते आज ज्यादा भीड़ उमड़ी है। शहर के रास्ते जाम हैं। दोपहर 12 बजे तक 73.75 लाख लोगों ने संगम स्नान किया।

13 जनवरी से अब तक यानी 33 दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। इतिहास में यह सबसे बड़ा आयोजन रिकॉर्ड किया गया। 45 दिन तक चलने वाले महाकुंभ के अभी 11 दिन और बचे हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल महाकुंभ पहुंच गए हैं। दोनों नेता संगम में डुबकी लगाएंगे। इसके अलावा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देव भी महाकुंभ आएंगे।

इधर, भाजपा विधायक हर्षवर्धन वाजपेई को वीआईपी घाट पर जाने से पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने रोक लिया। इसके बाद विधायक की जवानों से बहस हो गई। उन्होंने अपना परिचय बताया, जिसके बाद उन्हें अंदर जाने दिया।

आज करीब 15 हजार सफाई कर्मचारियों की ओर से एक साथ घाटों की सफाई का अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। इससे पहले, साल 2019 में लगे कुंभ के दौरान 10 हजार सफाई कर्मियों ने सफाई की थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad