Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज की सीनियर महिला वॉलीबाल टीम चयनित

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या द्वारा आयोजित ओपेन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 26 फरवरी 2025 तक अयोध्या जनपद में किया गया है। जिसमें प्रयागराज जनपद की सीनियर महिला वॉलीबाल टीम प्रतिभाग करेंगी। प्रयागराज जनपद की टीम का चयन शुक्रवार को मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के ग्राउंड पर किया गया। डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन,प्रयागराज के अवैतनिक महासचिव आर.पी.शुक्ला के अनुसार चयनित टीम के खिलाड़ी इस प्रकार से है-

श्रेया त्रिपाठी (कप्तान), ख़ुशी, पायल यादव, साधना, समीक्षा सिंह, पूजा, इच्छा, रितु, तेजस्वनी शुक्ला, दिव्या, कविता पटेल व मीनू है। 

आरक्षित खिलाड़ी में साक्षी कुमारी व अंशिका द्विवेदी है। टीम कोच ज्योति शुक्ला है। सभी चयनित खिलाड़ी कल दोपहर में ट्रैन से अयोध्या के लिए प्रस्थान कर चुके है। सभी खिलाड़ी अपने  टीम कोच से मो. 9793505154 पर संपर्क कर लें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad