Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

तुहिन कांत पांडे सेबी प्रमुख नियुक्त, तीन साल होगा कार्यकाल

sv news

नई दिल्ली। तुहिन कांत पांडे को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)के नए अध्यक्ष होंगे। वह मौजूदा अध्यक्ष माधवी पुरी बुच का स्थान लेंगे। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। पांडे का कार्यकाल तीन साल का होगा। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

ओडिशा कैडर के आइएएस हैं तुहिन कांत पांडे

1987 बैच के प्रशासनिक अधिकारी तुहिन कांत पांडे फिलहाल वित्त मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्यरत हैं। वे ओडिशा कैडर के आइएएस हैं। तुहिन कांत पांडे को नौ जनवरी को अरुणीश चावला की जगह वित्त सचिव बनाया गया था। इस पद पर पांडे की नियुक्ति आम बजट से करीब तीन सप्ताह पहले की गई थी। बजट बनाने में वित्त सचिव की बहुत बड़ी भूमिका होती है। हालांकि इनके पास राजस्व सचिव का भी प्रभार है।

माधबी पुरी बुच का कार्यकाल 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है

वर्तमान सेबी अध्यक्ष माधबी पुरी बुच का कार्यकाल 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है। उन्होंने दो मार्च, 2022 को तीन साल के कार्यकाल के लिए पदभार संभाला था। बुच सेबी की पहली महिला प्रमुख थीं। बुच ने अजय त्यागी का स्थान लिया था। अजय त्यागी मार्च 2017 से फरवरी 2022 तक पांच साल तक सेवा की। उनसे पहले यूके सिन्हा ने सेबी के नेतृत्व में लगातार विस्तारित कार्यकाल में छह साल तक पद संभाला था।

पांडे ने पंजाब विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है।

उन्होंने ओडिशा राज्य वित्त निगम के कार्यकारी निदेशक और ओडिशा लघु उद्योग निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में भी कार्य किया है। पांडे ने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर तथा बर्मिंघम विश्वविद्यालय (यूके) से एमबीए की उपाधि प्राप्त की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad