Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मिर्जापुर-झिंगुरा रेलखंड पर मिट्टी धंसने से रेल यातायात प्रभावित, 17 ट्रेनों का बदला रूट

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। मिर्जापुर-झिंगुरा रेलखंड के बीच तीसरी रेल लाइन और ट्रैक सबसाइड से जुड़े निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार शाम करीब 6रू20 बजे मिट्टी धंसने से रेल परिचालन प्रभावित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया। वहीं, अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन जारी है। रेलवे की तकनीकी टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं। मिट्टी धंसने से प्रभावित हिस्से को सुरक्षित करने और आवश्यक सुधार कार्य शुरू कर दिए गए हैं। रेलवे के संबंधित विभाग लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि रेल परिचालन जल्द सामान्य किया जा सके।

घटना के कारण ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है। यात्रियों को परेशानी से बचाने और सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है।प्रयागराज जंक्शनदृप्रयागराज रामबागदृबनारस मार्ग से चार ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनमें गाड़ी संख्या 12274, 12398, 12368 और 12947 शामिल हैं।

ये ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग, बनारस, वाराणसी जंक्शन और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होकर गुजरेंगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 26505 (10 नवंबर), 12167 ( नौ नवंबर) और 22971 (नौ नवंबर) का मार्ग भी परिवर्तित किया गया। इनमें गाड़ी संख्या 26505 और 12167 प्रयागराज जंक्शनदृप्रयागराज रामबागदृबनारस होकर, जबकि 22971 बनारस, वाराणसी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होकर चलेगी।

कानपुर-लखनऊ होकर चलेंगी 13 ट्रेनें

रेलवे के परिचालन बुलेटिन के अनुसार 13 अन्य ट्रेनों को कानपुर सेंट्रलदृलखनऊदृपंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के परिवर्तित मार्ग से चलाने की स्वीकृति दी गई है। इनमें गाड़ी संख्या 12878, 09427, 04478, 04078, 09725, 04088, 12436, 12394, 03436, 04404, 22362, 04052 और 12260 शामिल हैं।

सूबेदारगंज-डीडीयू मेमू निरस्त

मिट्टी धंसने की घटना के कारण गाड़ी संख्या 63238 सूबेदारगंजदृपंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है। यह ट्रेन फिलहाल प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर खड़ी है। रेलवे प्रशासन ने मंडल और नियंत्रण कक्षों के माध्यम से ट्रेनों की लगातार निगरानी शुरू कर दी है। यात्रियों को स्टेशनों पर उद्घोषणा, सूचना पट्टों और पूछताछ काउंटरों के जरिए जानकारी दी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad