Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

भाजपा महानगर अध्यक्ष के लिए 69 दिग्गज वेटिंग में, ब्राह्मण या वैश्य जाति के नेता को मिल सकता है मौका

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज महानगर अध्यक्ष के लिए भाजपा से 69 दिग्गजों ने आवेदन किया है, जो वेटिंग में चल रहे हैं। इसी सप्ताह किसी भी दिन महानगर अध्यक्ष के साथ अन्य जिलों के अध्यक्षों के नाम की घोषणा की जा सकती है। महानगर अध्यक्ष के लिए निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा खुद कतार में हैं। वह तीसरी बार अध्यक्ष बनने के लिए दावेदारी किए हुए हैं।

वहीं, 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी जातीय समीकरण को भी साधने में लगी है। यदि इस समीकरण को देखा जाए तो यहां महानगर अध्यक्ष की कुर्सी फिर से ब्राह्मण को मिल सकती है। यदि यमुनापार और गंगापार जिलाध्यक्ष के लिए ब्राह्मण को चुना जाता है तो महानगर अध्यक्ष के लिए वैश्य को जिलाध्यक्ष बनाया जा सकता है।

प्रयागराज महानगर से जिला अध्यक्षों की लाइन में प्रमुख रूप से वर्तमान महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, डॉ. शैलेश पांडेय, महामंत्री वरुण केसरवानी रवि, महामंत्री कुंज बिहारी मिश्रा, आशीष गुप्ता, महामंत्री रमेश पासी, पार्षद दल की मुख्य सचेतक पार्षद किरन जायसवाल, पूर्व महामंत्री श्याम चंद्र हेला, मृत्युंजय तिवारी, राजू पाठक, पार्षद विजय मल्होत्रा, अनिल भट्ट, राजेश सिंह पटेल,प्रमोद जायसवाल, प्रेम नारायण केसरवानी, मनोज कुमार कुशवाहा, देवेंद्र नाथ मिश्रा, राजू शुक्ला, आशीष गुप्ता, सुबोध सिंह, संजय गुप्ता, रविंद्र त्रिपाठी, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, शिखा रस्तोगी, पवन श्रीवास्तव आदि हैं।

बाहरियों को नहीं मिलेगी जिलाध्यक्ष की कमान

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी के मुताबिक, हाल में भाजपा को ज्वाइन करने वाले बाहरियों को मौका नहीं मिलेग। भाजपा ने जिलाध्यक्ष के लिए साफ एवं अनुशासित छवि वाले कार्यकर्ताओं को एवं महिलाओं को प्राथमिकता देने का फैसला किया है। जिन नेताओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई है वह इस बार संगठन चुनाव में भाग नहीं ले सकेंगे। दागी और विवादित छवि वाले नेताओं से जिला अध्यक्ष पद के चुनावी प्रक्रिया से मुक्त रखा जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad