नई दिल्ली। खूबसूरत महिला क्रिकेटरों में से एक ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिस पेरी का जवाब नहीं। इन दिनों वह महिला प्रीमियर लीग 2025 के लिए भारत आई हुई हैं। आरसीबी टीम के साथ वह लखनऊ में हैं। क्रिकेट के मैदान पर वह जितनी खतरनाक गेंदबाज और बल्लेबाज हैं वहीं, फील्ड के बाहर उनकी खूबसूरती के चर्चे आम हैं।
इसका एक उदाहरण महिला प्रीमियर लीग में कई बार देखने को मिला है, लेकिन इस सीजन उन्होंने एक अलग अवतार लेकर तहलका मचा दिया है। उनकी तस्वीर वायरल होते ही फैंस का दिल धक-धक करने लगा। एलिस पेरी के फैंस तस्वीर देख आहें भरने लगे। इतना ही नहीं एलिस पेरी की इस तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर शेयर किया जा रहा है।
नीली साड़ी पहने नजर आईं एलिस पेरी
बता दें कि रॉयल चौलेंजर्स बेंगलुरु टीम इस वक्त लखनऊ में है। यहां टीम ने महिला दिवस के एक दिन पहले एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विदेशी खिलाडी भारतीय ट्रेडिशन में नजर आईं। जब रैंप पर नीली साड़ी पहने एलिस पेरी आईं तो हंगामा मच गया। कुछ ही देर में उनकी फोटो सोशल मीडिया पर छा गई। नीली साड़ी एलिस पेरी की खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी।
मुरली विजय ले जाना चाते हैं डिनर पर
गौरतलब हो कि एलिस पेरी के चाहने वाले दुनिया भर में मौजूद हैं। इनमें भारतीय क्रिकेटर मुरली विजय का भी नाम शामिल है। एक इंटरव्यू में मुरली विजय से पूछा गया कि अगर लॉकडाउन के बाद वह दो लोगों के साथ डिनर पर जाना चाहेंगे तो क्या वे होंगे? तब मुरली विजय ने कहा था कि एक हैं शिखर धवन और दूसरी एलिस पेरी। इसके जवाब में एलिस पेरी ने कहा था कि यह उनके लिए खुशी की बात लेकिन मुरली विजय को पैसे खर्च करने होंगे।
यूपी से होगा आरसीबी का सामना
ॅच्स् 2025 के शेड्यूल के तहत 8 मार्च को आरसीबी का मुकाबला यूपी वॉरियर्स से है। प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी यूपी वॉरियर्स की टीम आरसीबी का खेल बिगाड़ सकती है। वहीं, आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद अभी भी बची हुई है। शनिवार को इकाना स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा।