Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

अवैध खनन में भाजपा के दो नेताओं समेत 84 लोगों के खिलाफ मुकदमा

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर जिले के कछवां क्षेत्र में मिट्टी के अवैध खनन के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। एसडीएम के निर्देश पर खनिज मुहर्रिर दीपक कुमार ने शनिवार की रात कछवां थाने में 84 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। भाजपा की जिला कार्य समिति के सदस्य और कछवां नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अजय उपाध्याय के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष रहे योगेंद्र नारायण सिंह के खिलाफ भी एफआईआर हुई है।
मिट्टी के अवैध खनन की शिकायत मिलने पर शनिवार को एसडीएम सदर गुलाबचंद्र ने कछवा थाने के पास बरनी गांव के सामने गंगा के किनारे छापा मारा था। इस दौरान मौके से दो डंपर और एक जेसीबी अवैध खनन करते हुए पकड़ी गई थी। दोनों के चालक भी पकड़े गए थे जबकि बाकी लोग भाग गए थे। एसडीएम ने तीनों वाहनों को सीज कर दिया था।
इसके बाद रात में खनिन मुहर्रिर दीपक कुमार ने शनिवार की रात कछवां थाने में कछवां के 45 और बरैनी गांव के 37 समेत 84 लोगों के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। भाजपा की जिला कार्य समिति सदस्य और कछवां नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अजय उपाध्याय और भाजपा मंडल अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष रहे योगेंद्र नारायण सिंह के खिलाफ भी एफआईआर हुई है। इसमें बौनी गांव के प्रधान अशोक सिंह का भी नाम शामिल है। 
थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि खनन विभाग की तहरीर पर 84 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके दो महीने पहले भी प्रशासन ने एक डंपर सीज कर मुकदमा दर्ज कराया था। 

अवैध खनन के मामले में एसडीएम ने शनिवार को छापा मारा था। इसके बाद कछवां थाने में 84 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। -नितेश सिंह, एएसपी आपरेशन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad