Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

एक घंटे तक चली जेपी नड्डा और सीएम योगी की मीटिंग

sv news

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश में चल रहे भाजपा संगठन चुनाव के साथ ही नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर चर्चा हुई।

इसके साथ ही प्रदेश में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर भी दोनों नेताओं के बीच विचार विमर्श हुआ। गौतमबुद्धनगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद योगी शाम को नड्डा से मिलने दिल्ली पहुंचे।

वैसे तो लगभग एक घंटे की मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है लेकिन सूत्रों का कहना है कि योगी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों के बारे में बताने के साथ ही पार्टी संगठन के चल रहे चुनाव और नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण को लेकर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि इन दिनों भाजपा संगठन का चुनाव चल रहा है। नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा का पिछले कई दिनों से इंतजार है। जिलाध्यक्षों की सूची पर दिल्ली से की मुहर लगनी है।

कहा जा रहा है कि सूची जारी होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष का नाम भी सामने आ जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की भी चर्चा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम योगी ने 14 उद्यमियों को प्रोत्साहन के तौर पर 617 करोड़ रुपये का चेक दिया। इसके साथ ही उन्होंने शहरवासियों को करोड़ों रुपये की सौगात भी दी।

सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 10.40 बजे सेक्टर 128 स्थित जेपी विशटाउन के हेलीपैड पर पहुंचे और इसके बाद अपने कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने सिफी डाटा सेंटर का उद्घाटन करने के बाद सेक्टर 145 स्थित माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के कार्यालय का भूमि पूजन किया और 11.35 बजे एमएक्यू सॉफ्टवेयर कंपनी का उद्घाटन किया। इसके बाद वे शारदा अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने 600 बेड वाले अस्पताल का उद्घाटन किया।

इस दौरान सीएम योगी ने अपने संबोधन में सरकार की कई उपलब्धियां गिनाईं। जिसमें उन्होंने कहा कि शारदा विश्वविद्यालय के पास 600 बेड अतिरिक्त अस्पताल होने के साथ कुल 1200 बेड हो गए हैं। सभी सुपर स्पेशियलिटी सुविधा हैं। यूपी के वासियों को अन्य जगह जाने पर मजबूर होना पड़ता था। वह अब ग्रेनो में इलाज करा सकेंगे। एक सभ्य सोसायटी के लिए अच्छे स्वास्थ्य केंद्र होने चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad