Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में गिरफ्तार तस्कर ने खोले राज, कहा- विक्की, बच्चा पासी शहर में कर रहे स्मैक की सप्लाई

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर में स्मैक के नशे का जाल फैलाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को पता चला है कि सुलेमसराय का विक्की और बच्चा पासी शहर में मादक पदार्थ की सप्लाई कर रहे हैं। पूछताछ में दो दिन पहले गिरफ्तार तस्कर ने यह खुलासा किया है। दारागंज पुलिस ने बुधवार को 110 ग्राम स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर सोनू निषाद को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से एक टैबलेट व 16 मोबाइल फोन भी बरामद हुए थे। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 11 लाख रुपये बताई गई। पुलिस अधिकारियाें ने बताया कि पता लगाया जाएगा कि सोनू स्मैक कहां से लाता था। वहीं, पुख्ता सूत्रों का कहना है कि जेल भेजे जाने से पहले आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह सुलेमसराय के विक्की व बच्चा पासी से मादक पदार्थ खरीदता था। दारागंज पुलिस इनके बारे में और जानकारी जुटाने में लगी है। हालांकि दोनों आरोपियों को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है। एडीसीपी अभिजीत कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है।
आरोपी विक्की पर दर्ज हैं दर्जन भर मुकदमे सोनू निषाद ने जिस विक्की का नाम लिया, फिलहाल उसका पता लगाया जाना बाकी है, हालांकि इसी नाम का धूमनगंज का ही एक स्मैक तस्कर है। उस पर दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। दो मार्च को एएनटीएफ ने लखनऊ के ठाकुरगंज में इरशाद को 1.2 करोड़ की स्मैक के साथ पकड़ा था। उसने बताया कि बरामद मादक पदार्थ वह धूमनगंज के विक्की को देने जा रहा था।

जो दो नाम सामने आए हैं, उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दारागंज पुलिस जांच में जुटी है। - अभिषेक भारती, डीसीपी नगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad