प्रयागराज (राजेश सिंह)। करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) से नीचे गिरकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बाइक पर सवार उसके दो साथी गंभीर रूपसे घायल हो गए। तीनों एक वाहन पर सवार होकर बरात में शामिल होने के लिए गए थे। लौटते समय हादसा हो गया। औद्योगिक थाना क्षेत्र के चंदूपुर गांव का रहने वाला शुभम सिंह (20) माता-पिता का इकलौता पुत्र था। रविवार की रात को वह अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर बरात में हिस्सा लेने के लिए जा रहा था। भीरपुर आरओबी से तीनों बाइक के साथ नीचे गिर गए। शुभम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। महुआरी के रहने वाले उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। शुभम सिंह मैजिक वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके पिता राजगीर का कार्य करते हैं। शुभम अविवाहित था। परिवार के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए वह करछना थाना क्षेत्र के बस्तर गांव के हौजकटोरवा में जा रहा था।