Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

करछना पुलिस के हत्थे चढ़े हत्या के प्रयास के दो आरोपी

SV News

करछना, प्रयागराज (राजेश सिंह)। थाना करछना पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग के दो वांछित अभियुक्त थाना करछना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए। 
बता दें कि गुरुवार को थाना प्रभारी करछना के नेतृत्व में दरोगा सोनू, दरोगा अमित कुमार सिंह ने मय करछना पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत हत्या के मुकदमे से संबंधित वांछित दो अभियुक्तों आकाश पाण्डेय पुत्र रमेश पाण्डेय व सागर पाण्डेय पुत्र स्व. समरजीत पाण्डेय निवासीगण ग्राम नींबी थाना करछना प्रयागराज को गुरुवार को थाना क्षेत्र करछना अन्तर्गत ग्राम घोडेडीह ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। 
गौरतलब हो कि वादी विनोद कुमार पाण्डेय द्वारा 1 अप्रैल 2025 को थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया कि पुराने विवाद को लेकर विपक्षीगण द्वारा वादी व वादी के भतीजे के साथ गाली गलौज करते हुए अवैध हथियारों से जान से मारने की नियत से हमला करना, जिससे दोनों को चोटें आना तथा वादी का मोबाइल फोन छीन लेना। उक्त प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना करछना पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण की तलाश की जा रही थी। जिसके क्रम में गुरुवार को अभियुक्तगण आकाश पाण्डेय व सागर पाण्डेय को थाना करछना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad