Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में नाबालिग से सात लोगों ने किया दुष्कर्म, बेहोशी के हालत में सड़क किनारे फेंका

SV News

सहेली बहाने से ले गई घर, 14 घंटे तक कमरे में बंदकर की गई दरिंदगी

दो नाबालिग समेत सात पर मुकदमा, तीन दिन तक दौड़ाती रही पुलिस

प्रयागराज (राजेश सिंह)। औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ सात लोगों ने दरिंदगी की। वारदात में दो नाबालिग भी शामिल हैं। करीब 14 घंटे तक उसे कमरे में बंद रखा और अचेतावस्था में सड़क किनारे फेंक दिया गया। दो मई को हुई इस घटना की जानकारी तीन मई को नैनी थाने में दी गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय पुलिस पीड़िता व उसके घरवालों को दौड़ाती रही।
मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो सोमवार रात को नैनी थाने में दो नाबालिग समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता की सहेली के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
13 वर्षीय किशोरी कक्षा चार में पढ़ती है। दो मई की सुबह साढ़े नौ बजे वह घर से निकली। रास्ते में उसकी एक सहेली मिल गई। वह किशोरी को अपने घर चली गई। घर पहुंचते ही उसे कमरे में बंद कर दिया गया। कमरे में पहले से मौजूद 16 व 17 वर्ष के दो किशोर व 30 से 40 वर्ष के पांच युवकों ने उसे पकड़ लिया गया।
आरोप है कि उसके साथ सभी ने दुष्कर्म किया। वह अचेत हो गई। रात करीब 12 बजे उसे अचेतावस्था में घर से कुछ दूर पर सड़क के किनारे फेंककर सभी भाग निकले। कुछ होश में आने पर वह अपने घर पहुंची। पूरी घटना की जानकारी दी। परिवार वाले तीन मई की सुबह उसे थाने ले गए, लेकिन जांच की बात कहकर टाल दिया गया। चार व पांच मई को भी थाने गए, लेकिन पुलिस ने जांच के नाम पर वापस भेज दिया।
पांच मई को मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने तत्काल मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस ने राम लखन, शत्रुघ्न, दो नाबालिग को नामजद करते हुए अन्य तीन अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता की सहेली के खिलाफ कार्रवाई की गई।
एसीपी करछना वरुण कुमार सिंह के अनुसार, मुकदमा दर्ज करने के साथ पीड़िता का बयान भी लिया गया है। दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पीड़िता के स्वजन की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा लिखा गया है। पीड़िता का बयान भी दर्ज किया गया है। दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है। -वरुण कुमार सिंह, एसीपी करछना

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad