Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: यमुनापार में पुलिस चौकी के पास समझौते के दौरान हुई फायरिंग, मची खलबली

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के नैनी थाना क्षेत्र के मामा भांजा पुलिस चौकी के पास भूमि विवाद को लेकर चल रहे समझौते के बीच फायरिंग हो गई। गोली चलने की सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। तमाम अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि कवरेज के दौरान मीडियाकर्मी को लाठी लेकर दौड़ाया गया। 
भूमि को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। नैनी के मामा भांजा पुलिस चौकी पर शुक्रवार को दोनों तरफ के लोग जुटे थे और बातचीत हो रही थी। कुछ देर पहले ही दोनों पक्षों ने पुलिस चौकी में समझौता भी किया था। यहां से निकलने के बाद फिर विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान गोली चलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव और एसीपी करछना वरुण कुमार मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि कवरेज के दौरान एक मीडियाकर्मी को लाठी लेकर दौड़ाया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad