Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

खीरी में दबंगों पर भूमिधरी जमीन कब्जाने का आरोप, मूकदर्शक बनी पुलिस

SV News

जिम्मेदारों की लापरवाही से हो सकता है खूनी संघर्ष

खीरी, प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के कोरांव तहसील के खीरी थाना क्षेत्र के इटवा खुर्द गांव में दबंगों पर भूमिधरी जमीन कब्जाने का आरोप लगाया गया है और पीड़ित ने उपजिलाधिकारी कोरांव को लिखित शिकायती पत्र उक्त अवैध कब्जा रोकने की गुहार लगाई गई है। वहीं उपजिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष खीरी को मौके पर जाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदेशित किया गया है। आरोप है कि पुलिस अवैध कब्जा नहीं रोक रही है। जिससे कभी भी खूनी संघर्ष हो सकता है। 


खीरी थाना क्षेत्र के इटवा खुर्द गांव निवासी शिवपाल सिंह ने उपजिलाधिकारी कोरांव को लिखित पत्र देकर अवगत कराया कि उनकी भूमिधरी जमीन पर बगल के ही दबंग किस्म के लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं। जिसको रोकने की गुहार लगाई। वहीं उपजिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष खीरी को मौके पर जाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आदेशित किया है। लेकिन आरोप है कि पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न करने से मनबढ़ लोग अवैध कब्जा करने में जुटे हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad