Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी ने किया घटनास्थल का दौरा

 

sv news

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री मोदी AI-171 विमान दुर्घटना में घायलों से मिलने अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचे, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे। 

गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद विमान हादसा ने पूरे देश में तहलका मचा दिया है। इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की संभावना है। इसी बीच आज पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर पहुंचे। वहीं परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान के साथ चल रहे तनाव के बीच इस्राइल ने तेहरान में गुरुवार देर रात जोरदार हमला किए। इस हमले से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। एक तरफ गूगल क्लाउड में गुरुवार को आई बड़ी तकनीकी समस्या के कारण दुनियाभर में लाखों यूज़र्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस आउटेज से स्पॉटिफाई, डिस्कॉर्ड, स्नैपचैट, ट्विच, शॉपिफाई और एआई कंपनी एंथ्रोपिक जैसी बड़ी सेवाएं प्रभावित हुईं। वहीं दूसरी ओर पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को पारा 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad