Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

चौखट पर पड़ी थी बुजुर्ग महिला की लाश, पति को अंतिम संस्कार में जाने से रोका

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के सरायइनायत क्षेत्र स्थित एक कालोनी में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां रहने वाली 80 वर्षीया बुजुर्ग महिला की मौत की सूचना पर पहुंचे उसके पुत्र शव को लेकर पैतृक गांव चले गए, लेकिन देर रात गांव में भाइयों के बीच विवाद हो गया। सबसे बड़ा पुत्र पिता को लेकर वापस कालोनी आ गया। रविवार सुबह वह पिता को लेकर अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचा तो मृतका के दो पुत्र व बेटियां सरायइनायत थाने पहुंच गए। पिता को बंधक बनाने का आरोप लगाया। पुलिस उनके साथ कालोनी में पहुंची और फिर बुजुर्ग महिला के पति को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। कालोनी में बुजुर्ग महिला अपने पति के साथ करीब डेढ़ वर्ष से बड़े पुत्र के यहां रहती थीं, जबकि उनके दो बेटे गांव में परिवार समेत रहते हैं। शनिवार रात बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर दोनों बेटे यहां पहुंचे और फिर शव को गांव ले जाया गया। वहां बड़े पुत्र से किसी बात पर तनातनी हो गई। वह पिता को साथ लेकर कालोनी आ गया। रविवार सुबह तक जब वह पिता के साथ अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचा तो सभी सरायइनायत थाने पहुंचे। बेटियां पिता को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पुलिस से गुहार लगाने लगीं। कहा गया कि पिता को बड़े भाई ने बंधक बना लिया है। संपत्ति को लेकर तमाम तरीके की बात कही जाने लगी।
पुलिस ने सभी को समझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस कालोनी में पहुंची। यहां से मृतका के पति को गांव भेजा गया। लाक्षागृह घाट पर बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार किया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मौखिक शिकायत पर पुलिस कालोनी में गई थी। यहां से बुजुर्ग महिला के पति को उनके बेटों व पुत्रियों के साथ गांव भेजा गया। किसी पक्ष ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad