मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। यमुनापार क्षेत्र के उरुवा प्रखंड के उरुवा में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बुधवार को दोपहर कार्यकर्ता परिचय बैठक आयोजित किया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं से परिचय हुआ। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
बता दें कि बुधवार को दोपहर विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रमाकांत पाण्डेय के आवास पर उरुवा में संगठन के पदाधिकारियों की कार्यकर्ता बैठक जिलाध्यक्ष यमुनापार ईंजी नित्यानंद उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में वरिष्ठ समाजसेवी जयशंकर पाण्डेय रहे। जिसमें विहीप के सभी पदाधिकारियों का एक दूसरे से परिचय हुआ। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती पर विशेष ध्यान देते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किए। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष यमुनापार ईंजी नित्यानंद उपाध्याय ने कहा कि इस बैठक से संगठन को मजबूती मिलेगी। संगठन के सभी पदाधिकारियों का आपस में परिचय हुआ। इस मौके पर विहिप के जिला उपाध्यक्ष रमाकांत, जिला मंत्री रवि, जिला संगठन मंत्री सुभाष धर्माचार्य, प्रमुख शिव दत्त, गौ रक्षा प्रमुख विनय, प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष कुशल कांत, प्रखंड मंत्री अमित कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष राजीव गांधी, देवनाथ बाबा, पवन द्विवेदी, मातृशक्ति रविता रानी, व अन्य विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता मातृशक्ति की बहनें उपस्थिति रहीं।