हर हर महादेव बोल बम जय श्री राम के उद्घोष प्रयाग से काशी तक भक्तों ने डीजे के धुन किया नित्य
झूंसी, प्रयागराज (जितेन्द्र शुक्ला)।भारतीय जनता पार्टी गंगापार पदाधिकारीयों ने झूंसी पुलिया पर वरिष्ठ समाजसेवी संजय मिश्र बनकटा के नेतृत्व मे विगत कई वर्षो से प्रथम पंडाल लगाकर कावड़ यात्रियों के लिय एक माह तक जलपान वितरण और विशाल भंडारा का कार्यक्रम चला रहा है।
गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी गंगा पार के वरिष्ठ पदाधिकारीयों एवं महिला मोर्चा गंगा पार भाजपा द्वारा संजय मिश्र बनकटा समाजसेवी द्वारा कांवड़ियों को देसी घी के बने हेलुवा, दमालू का प्रसाद वितरण कराया गया। संजय मिश्र बनकटा समाजसेवी ने कहा कि विगत कई वर्षों से सावन मास में कांवड़ियों के लिए प्रथम पंडाल शास्त्री पुल के निकट पुलिया के पास रहने एवं उनके लिए मोबाइल चार्जिंग पॉइंट की व्यवस्था करते हैं। भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से यह आयोजन इस वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी गंगा पार वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा एकजुट होकर उन्हें स्वागत अभिनंदन के साथ उनकी सेवा अवसर हम सभी को प्राप्त हुआ।
इस मौके पर लक्ष्मीकांत उपाध्याय अशोक दुबे जीत लाल त्रिपाठी लवकुश पंडित राजेंद्र शुक्ला मनोज निषाद सत्या तिवारी विमलेश पटेल विजयलक्ष्मी चंदेल श्रुति त्रिपाठी अनीता सिंह प्रभाकर दुबे प्रभु पांडे महेंद्र निषाद श्याम धर मिश्रा संतोष मिश्रा निगली मिश्रा सुमन यादव, सीमा,डिम्पल सिंह,तरुण मिश्रा संतोष पाण्डेय,राकेश मौर्य, श्याम धर शर्मा, दिलीप मिश्रा,दिलीप निषाद भाजपा गंगा पार क्षेत्र पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।