Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

दोस्तों के साथ नहाने गया युवक गंगा में डूबा

sv news


sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गोविंदपुर स्थित गंगेश्वर मंदिर के पास गुरुवार शाम 18 वर्षीय युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ गंगा किनारे नहाने गया था, जहां अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। दोस्तों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद नाविकों ने युवक को खोजने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर शिवकुटी पुलिस और छक्त्थ् की टीम पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत और गोताखोरों की मदद से रात 8रू20 बजे युवक का शव बरामद किया जा सका।

डूबा युवक सलोरी निवासी आकाश था, जो अपने दो भाइयों और एक छोटी बहन में बीच का था। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने बताया कि आकाश दोपहर को अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। उन्हें बाद में सूचना मिली कि गंगा में कोई युवक डूब गया है। जब वह मौके पर पहुंचे, तब तक छक्त्थ् और स्थानीय लोग युवक की तलाश में जुटे थे। लगभग तीन घंटे की खोजबीन के बाद गोताखोरों ने शव को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

चश्मदीदों के अनुसार, आकाश अपने दोस्तों के साथ शाम करीब 5 बजे गंगेश्वर मंदिर के पास गंगा में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके दोस्तों ने शोर मचाया और आसपास के लोगों से मदद मांगी। मौके पर मौजूद नाविकों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन आकाश का कोई सुराग नहीं मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और छक्त्थ् की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad